पुलिस सभा में कर्मियों की समस्याएं सुनीं, एसपी ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश

लातेहार :  पुलिस केंद्र, लातेहार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार की अध्यक्षता में ‘पुलिस सभा’ का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देना तथा उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं को सीधे सुनना था।

सभा में जिला पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन, जिले के सभी थानों, पुलिस पिकेटों एवं विभिन्न शाखाओं के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों ने अनुशासित एवं पारदर्शी माहौल में अपनी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के कल्याण और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

इसके अलावा IRB-04 के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ भी पुलिस सभा आयोजित कर उनकी सामूहिक समस्याओं को क्रमवार सुना गया। पुलिस अधीक्षक सह समादेष्टा IRB-04, लातेहार ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.