बालूमाथ सड़क दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ-रांची मुख्य पथ एनएच 22 पर जोगियाडीह ग्राम के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संदीप गंझू 18 वर्ष पिता शूकर गंझू ग्राम बड़गांव थाना टंडवा निवासी चंदवा से अपने घर वापस लौट रहा था। जहां जोगियाडीह ग्राम के समीप तीखे मोड़ में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर वह गिर गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ० संजय सिद्धार्थ के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।वहीं युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.