मनिका विधानसभा क्षेत्र के बडकाडिह पंचायत स्थित शिवचरण टोला में नया 25 KVA ट्रांसफार्मर स्थापित
मनिका : मनिका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बडकाडिह पंचायत के शिवचरण टोला में जला हुआ 25 KVA का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है, जिससे क्षेत्र में बिजली की सुचारू आपूर्ति बहाल हो गई है।
लंबे समय से ट्रांसफार्मर जलने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को बिजली की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के त्वरित समाधान के लिए माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी के कुशल निर्देशन एवं सांसद प्रतिनिधि श्री छोटू राजा जी की सक्रिय पहल से नया 25 KVA का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।
नया ट्रांसफार्मर लगने से क्षेत्र के लोगों में भारी खुशी है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह जी और सांसद प्रतिनिधि श्री छोटू राजा जी का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.