लातेहार युवा कांग्रेस की बैठक में बड़ा फैसला, राजभवन घेराव को लेकर बनाई रणनीति

लातेहार : युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मुन्ना खान शामिल हुए।

मुन्ना खान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों, किसानों और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में चंदा चोरी के आरोपों तथा एमएमआरडी विधेयक संशोधन से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया।

जिला महासचिव मिथलेश पासवान ने कहा कि युवा कांग्रेस पूरे जोश के साथ राजभवन घेराव कार्यक्रम में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि लातेहार जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने की तैयारी की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकू बाबू ने कहा कि संगठन की कमेटी पूरी तरह तैयार और मजबूत है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में मजबूती से भागीदारी निभाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फूलचंद यादव, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, सुहेल अंसारी, बिजेंद्र उरांव, संदीप यादव, अक्षय कुमार, दानिश आलम, अल्लेनबी, मुश्ताक खान, परदेशी राम, इमरान अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा, सद्दाम समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.