केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पीपरटांड़ मैदान में उमड़ा जनसैलाब
गारू : गारू प्रखंड के कोटाम पंचायत अंतर्गत पीपरटांड़ खेल मैदान में प्रसिद्ध केशरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य आगाज हुआ। खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि वन क्षेत्र पदाधिकारी गारू पूर्वी उमेश कुमार दुबे ने फीता काटकर किया। मौके पर आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख सह टूर्नामेंट के अध्यक्ष मंगल उरांव ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि जीवन के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शरीर स्वस्थ और मजबूत बनता है और अनुशासन की भावना विकसित होती है।
वहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देता है। खेल के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
हर साल की तरह इस साल भी पीपरटांड़ मैदान में आयोजित यह टूर्नामेंट क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा, जुनून और खेल भावना का संगम बन गया है। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य और सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.