नवाहिर उरांव के भतीजे के निधन पर रिम्स पहुंचे विधायक प्रकाश राम, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
लातेहार : चंदवा प्रखंड के बरवाडीह निवासी नवाहिर उरांव के भतीजे के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर लातेहार विधायक प्रकाश राम रिम्स अस्पताल, रांची पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक प्रकाश राम ने कहा कि परिवार के सदस्य के निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस कठिन घड़ी में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।
विधायक ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ मौजूद लोगों ने भी दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.