अज्ञात वाहन की टक्कर में रोजगार सेवक गंभीर रूप से घायल

मनिका - मनिका प्रखंड में कार्यरत रोजगार सेवक अनूप समुद्वार अपने कार्य क्षेत्र से वापस घर लौटने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बृस्पतिवार शाम की है। बताया जाता है कि औरया गांव के समीप एक अज्ञात वाहन को ऑटो के द्वारा ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को मारी टक्कर. सामने सें तेज रफतार सें ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।

टक्कर में उनके मुंह के जबड़े, दाहिनी आंख के नीचे और पैर के ऊपर घुटने में गंभीर चोट आई है। दाहिना साइड का मुंह का जबड़ा टूट गया है,जिसे ऑपरेशन कर प्लेट लगाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा बताया गया है.स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया  परिजनों के अनुसार इलाज में लगभग 75 हजार रुपए से अधिक का खर्च बताया गया है.

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.