सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर AIMIM लातेहार ने जताया गहरा शोक

लातेहार - झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन की खबर से AIMIM लातेहार परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन पर AIMIM लातेहार के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज एवं लातेहार विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मोहम्मद शहबाज और श्रवण पासवान ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कर्मठ, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनका असामयिक निधन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने गिरिडीह से विधायक के रूप में जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई और सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ी। जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहबाज ने कहा, “सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सुनकर मैं व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत हूं। यह झारखंड की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति दें।”

AIMIM लातेहार परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत मंत्री के योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। पार्टी ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.