“सेवा संकल्प अभियान–25 वर्ष” को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन
लातेहार - भारतीय जनता पार्टी, लातेहार द्वारा “सेवा संकल्प अभियान–25 वर्ष” के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने की, जबकि प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम की प्रदेश सह-संयोजक सीमा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम के समापन की घोषणा जिला महामंत्री छोटू राजा ने की। कार्यशाला में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सेवा एवं समर्पण के संकल्प तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रमुख अतिथियों के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, गढ़वा जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे तथा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के जिला संयोजक छोटू राजा मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.