नगर पंचायत की बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, समाधान के लिए उठेंगे ठोस कदम
लातेहार : नगर पंचायत लातेहार के अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार एवं वार्ड पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके शीघ्र एवं स्थायी समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के साथ सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई, होल्डिंग टैक्स, भवन नक्शा, ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा करते हुए जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा।
बैठक में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, मुन्द्रिका मांझी, जयराम कपूर, नसरूद्दीन मियां, इन्द्रदेव उरांव, संयुक्ता कुंवर, विमला देवी, आशा देवी, अलमा पन्ना सहित शब्बु प्रवीण के पति आजाद खान, मुस्तरी बीबी के पुत्र मोजाहिद खान एवं आशा देवी के पति अर्जुन प्रसाद उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.