10 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मंडल बैठकों में बूथ कमेटी से लेकर संगठन विस्तार तक बनेगी रणनीति

लातेहार :  भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलों में मासिक बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ की कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने मंडल अध्यक्षों को बैठक के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को प्रभावी बनाने को कहा है।

बैठक में बूथ कमेटियों के गठन एवं समीक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही 10 सितंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

पार्टी की ओर से मंडल प्रभारियों एवं प्रवासियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया है। जिला महामंत्री सह कार्यक्रम जिला संयोजक छोटू राजा ने सभी मंडल अध्यक्षों से बैठक एवं कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि मंडल स्तर पर होने वाली इन बैठकों के जरिए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।एक और ज्यादा

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.