ओवरब्रिज के पास दो हाईवा में टक्कर, चालक गंभीर, रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ ओवरब्रिज के पास सोमवार को दो कोयला लदे हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के डीहीमुरुप गांव निवासी मो. सैफ 26 वर्ष पिता कयूम अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मो. सैफ हाईवा संख्या जेएच 19ई-7705 में तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग जा रहा था. इसी दौरान ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे हाईवा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे पीछे से आ रहे हाईवा की उसमें जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मो. सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर तक हाईवा के केबिन में फंसा रहा. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक डॉ. दीपक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. घायल युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.