धनकडरा बूथ संख्या 196 पर 146 मतदाताओं को प्रपत्र-7 दिए जाने का आरोप, मामला गरमाया

लातेहार। धनकरा पंचायत के बूथ संख्या-196 में करीब 630 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। इसी बूथ क्षेत्र में करीब 146 मतदाताओं को प्रपत्र-7 दिए जाने का मामला सामने आने का दावा किया गया है। आरोप है कि उक्त प्रपत्र कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच वितरित किए गए।

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रपत्र-7 जिन लोगों को दिए गए, उनमें अधिकांश मुस्लिम परिवारों से संबंधित मतदाता हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रपत्र-7 पर हस्ताक्षर कराने की BLO को दबाव प्रक्रिया के दौरान मामले की जानकारी सामने आई। आरोप के अनुसार, धनकरा पंचायत के कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच प्रपत्र-7 पहुंचाए गए। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव एवं अवधेश चंद्रवंशी का नाम भी आरोपों के संदर्भ में लिया जा रहा है।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-7 के वितरण, हस्ताक्षर तथा संबंधित मतदाताओं के बयानों की जांच किए जाने की आवश्यकता है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रपत्र किसके द्वारा और किस उद्देश्य से वितरित किए गए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.