पतकी के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, जुड़वा भाइयों समेत तीन घायल

लातेहार :  सदर थाना क्षेत्र के पतकी ग्राम के पास सोमवार की शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े लोगों की मदद के लिए समाजसेवी अख्तर अंसारी और कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव आगे आए और अपनी निजी वाहन से तीनों घायलों को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायलों की पहचान डुमरियाटांड़ निवासी रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह, पिता बबन सिंह, तथा पतकी निवासी नीरज राम के रूप में हुई है। रविंद्र और सतेंद्र आपस में जुड़वा भाई बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से तीनों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों जुड़वा भाइयों रविंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

मानवीय पहल: हादसे के बाद घायलों को समय पर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाने पर समाजसेवी अख्तर अंसारी और अमित यादव की मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.