TSPC के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू गिरफ्तार, देशी लोडिंग बंदूक बरामद

लातेहार/बालूमाथ :  पुलिस अधीक्षक, लातेहार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस ने बारवा टोली भगिया में छापेमारी कर प्रतिबंधित TSPC संगठन के सक्रिय सदस्य रोहन गंझू (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी मजल लोडिंग बंदूक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, रोहन गंझू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बारियातू और बालूमाथ थाना के अलावा चंदवा एवं टंडवा (चतरा) थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर संगठन से जुड़े अन्य लोगों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि अनुभव सिन्हा, पुअनि देवेंद्र कुमार, धीरज कुमार सिंह, होसेन डांग, मनोज कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.