धनकारा में 140 फार्म-7 का मामला गरमाया, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी

लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र के धनकारा में एक ही समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए कथित तौर पर भरकर दिए गए 140 फार्म-7 का मामला सामने आने के बाद सोमवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने धनकारा पहुंचकर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा के बीएलए-2 द्वारा कथित रूप से एक ही समुदाय के लोगों के नाम से फार्म-7 भरकर बीएलओ रूमाना बीबी को दिए गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और 7 सितंबर 2026 को सामने आए मामले की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों से ली।

अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं काटा जाएगा।

मौके पर लातेहार जिला कांग्रेस सचिव वाजिद अंसारी, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अंसारी, मुमताज अंसारी, मोहम्मद तौफीक अंसारी, तबरेज अंसारी, शाहिद अंसारी, नईम अंसारी, एनामुल अंसारी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्टर : बबलू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.