लातेहार में आयुष्मान हॉस्पिटल का शुभारंभ, राज्य सभा सांसद वैद्यनाथ राम ने किया उद्घाटन

लातेहार :  शहर के बायपास रोड स्थित BSNL एक्सचेंज के समीप मंगलवार को आयुष्मान हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन से पूर्व अस्पताल प्रबंधन की ओर से सांसद को बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सांसद ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि लातेहार में नए अस्पताल का शुरू होना स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी पहल है। उन्होंने अस्पताल संचालक को मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि यदि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो अस्पताल के नाम में ‘आयुष्मान’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की बात कही।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां डॉ. आशीष पाल (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक), डॉ. जितेंद्र कुमार (एमबीबीएस, एमडी फिजिशियन), डॉ. शोभना कुमारी (एमबीबीएस, डीजीओ), डॉ. पंकज कुमार (एमबीबीएस, एमडी चाइल्ड स्पेशियलिटी) और डॉ. एस.एस. प्रसाद मरीजों को चिकित्सा सेवा देंगे।
अस्पताल के संचालक डॉ. जितेंद्र कुमार और एमडी नवाज ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में नगर अध्यक्ष महेश सिंह, राजन तिवारी, साहिल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : बबलू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.