बालूमाथ पुलिस ने तार चोर को किया गिरफ्तार
बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11, हजार की बिजली तार चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि उन्हें बिजली विभाग की ओर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के पाल्ही गांव में एक युवक द्वारा 11, हजार वोल्ट का तार काटकर चोरी किया जा रहा है। सूचना के उपरांत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सरवर मियां पिता सब्दार मियां ग्राम विशनपुर थाना बालूमाथ निवासी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से ढाई फीट का कटिंग किया हुआ ढाई फिट का 150 पीस, चार फीट का 105 पीस, डेढ़ फीट का 90 पीस, एक फीट का 70 पीस कटिंग किया हुआ तार बरामद किया गया। वहीं उसके पास से तार काटने वाला कटर एवं एक ब्लू रंग का पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पूर्व में भी बालूमाथ में कबाड़ी चोरी में जेल जा चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को बालूमाथ थाना कांड संख्या 106/26 के तहत मामला दर्ज करते हुए लातेहार जेल भेज दिया गया।छापेमारी दल में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, बालूमाथ एएसआई रवि कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.