मतदाता पुनरीक्षण की त्रुटियों को दुरुस्त कराने में जुटी कांग्रेस

चंदवा :  प्रखंड क्षेत्र में हुए मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान सामने आई त्रुटियों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में चंदवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान ने प्रखंड पदाधिकारी श्री चंदन प्रसाद एवं बीएलओ-2 कर्मी के साथ मिलकर मतदाता सूची में आई त्रुटियों की जांच की और उन्हें सही कराने की पहल की। इस दौरान मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों से संबंधित त्रुटियों को चिह्नित कर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी योग्य मतदाता का नाम गलत नहीं होना चाहिए और त्रुटियों का समय पर सुधार जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पुनरीक्षण कार्य पूरा कराने की बात कही।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.