गेरेंजा एफसी फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बनी लावगडा की टीम, 50 किलो मुर्गा से पुरस्कृत किया गया

बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चेताग पंचायत के गेरेंजा हराफू स्कूल मैदान में एफसी गेरेंजा क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में 32 टीमों में विजेता लावागडा की फुटबॉल टीम रही. जिसे 50 किलो मुर्गा और द्वितीय विजेता गणेशपुर की टीम को 40 किलो मुर्गा देकर पुरस्कृत किया गया. तृतीय पुरस्कार मांडर टोला बरनी को 30 किलो मुर्गा और चतुर्थ पुरस्कार सोपारोंम टीम को 20 किलो मुर्गा से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रखंड अध्यक्ष सह युवा आजसू जिला प्रभारी शंकर उरांव ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि झारखंड का ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के लिए फुटबॉल बहुत ही महत्वपूर्ण खेल है और इससे खेल से शारीरिक और मानसिक संतुलन भी अच्छा रहता है. इस फुटबॉल टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलने के लिए कमिटी अध्यक्ष राज उरांव, सचिव छोटू गंझू, कोषाध्यक्ष सेवक गंझू व सदस्य सोनू लोहरा, बालकिशोर उरांव, रंजीत उरांव, पवन उरांव, पीयूष गंझू, नितेश उरांव कार्तिक उरांव, रोहित गंझू, अरविन्द उरांव की भूमिका सराहनीय रही.

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.