हाई स्कूल में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बालूमाथ :  प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में बुधवार को अग्रगति संस्था के तत्वावधान में आरबीआई के निर्देशानुसार 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएफएल सेंटर के कॉर्डिनेटर रामाशंकर कुमार एवं सेंटर ट्रेनर दिनेश उरांव उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। डिजिटल बैंकिंग, डेबिट कार्ड, एटीएम कार्ड,क्यू आर कोड के सुरक्षित इस्तेमाल तथा केवाईसी और री-केवाईसी से संबंधित जानकारी भी दी गई।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.