ट्रक की चपेट में आने से पत्रकार मनीष सिन्हा घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

लातेहार - राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ मनीष सिन्हा शुक्रवार की शाम करीब छह बजे एक ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार,झामुमो युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव सदर अस्पताल पहुंचे।और घायल पत्रकार मनीष सिन्हा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से भी उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।और इलाज में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभात कुमार ने अस्पताल के ओपीडी सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों का भी हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर  राज्यसभा सांसद मीडिया प्रभारी विशाल कुमार राजन तिवारी विनय प्रसाद प्रसाद  समेत बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुंच मनीष से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा।इसके पूर्व जानकारी मिलने पर लातेहार के कई पत्रकार और नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन डब्बू ,कुकू साहू विवेक चंद्र श्रीवास्तव समेत कई लोग  अस्पताल पहुंचे।और उनसे मुलाकात की।यहां बताते चले कि मनीष सिन्हा बेटी को लाने स्कूल जा रहे थे।इस दौरान ओवर टेक लेने और सामने से एक वाहन ने टक्कर मार दी।जिस कारण वे ट्रक के चपेट में आ गए।पीछे से आ रहे भाजपा नेता अमरजीत सिंह ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।तब परिजनों को जानकारी दी गई।

रिपोर्टर - बाबू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.