गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बालूमाथ-थाना क्षेत्र के मसीयातू ग्राम में शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे खराड़ पुल के समीप बने गड्ढे में नहाने गए दो बच्ची रितिका कुमारी 8 वर्ष पिता राजदेव उरांव साछी कुमारी 7 वर्ष पिता सिकंदर उरांव दोनों ग्राम मसियातू थाना बालूमाथ की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि पोटमाही घाटी के नीचे बने खराड़ पुल के समीप गड्ढे में कई बच्चे नहाने गए थे। इसी बीच दोनों बच्चियों नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना साथ में नहा रहे दुसरे बच्चों द्वारा गांव में जाकर दिया। जब तक गांव के लोग गड्ढे के समीप पहुंचते हैं तब तक दोनों बच्ची की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद में गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि ग्रामीणों एवम् परिजनों द्वारा घटना की सूचना बालूमाथ पुलिस को नहीं दी गई है। इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस दल को गांव भेजा गया है।
संवाददाता - मो० अरबाज , बालूमाथ
No Previous Comments found.