दामोदर तुरी को बनाया गया कांग्रेस पार्टी का लातेहार विधानसभा प्रभारी

लातेहार :  लातेहार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी द्वारा दामोदर तुरी को लातेहार विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दामोदर तुरी को लातेहार विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस पार्टी को लातेहार विधानसभा क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान दामोदर तुरी को जिम्मेदारी सौंपते हुए उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामेश्वर प्रसाद यादव (जिला अध्यक्ष), अमित कुमार (प्रदेश महासचिव), अमित बेरवा (यूथ जिला अध्यक्ष), नरेश गंजू (प्रखंड अध्यक्ष), लाडले खान, अखिलेश गंजू (जिला सचिव), रामचंद्र जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवादल जिला अध्यक्ष एवं सेवादल प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी दामोदर तुरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और कांग्रेस पार्टी को लातेहार विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.