चंदवा जेएमएम प्रखंड युवा मोर्चा समिति का गठन, नवनिर्मित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

चंदवा :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लातेहार युवा जिला समिति द्वारा चंदवा प्रखंड युवा मोर्चा प्रखंड समिति का गठन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सितमोहन मुंडा एवं चंदवा प्रखंड अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी की मौजूदगी में नवनिर्मित युवा मोर्चा प्रखंड समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवनिर्मित समिति में बबलू राही को प्रखंड अध्यक्ष, अजय उरांव को उपाध्यक्ष, शंकर टाना भगत को सचिव तथा चंद्रदेव गंझू को संगठन सचिव बनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा ने युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बबलू राही को माला पहनाकर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने युवा मोर्चा प्रखंड सचिव शंकर टाना भगत का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज ने युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अजय उरांव तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव ने संगठन सचिव चंद्रदेव गंझू का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे मजबूत शक्ति होते हैं। चंदवा प्रखंड में नई युवा टीम के गठन से संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों को पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधारा के अनुरूप ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामना दी।

चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी नवनिर्मित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करें और आम जनता के बीच पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को पहुंचाने का कार्य करें। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव ने नवनिर्मित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन के संविधान, सिद्धांतों एवं वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें। संगठन के प्रति ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान होनी चाहिए। वहीं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने सभी नवनिर्मित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय आदेश के अनुसार चंदवा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में युवा पंचायत समितियों का गठन किया जाए तथा गठित समितियों की सूची एवं आवश्यक विवरण का प्रतिवेदन आदेश की तिथि से 20 दिनों के अंदर युवा जिला समिति, लातेहार को समर्पित करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की नई टीम गांव-गांव में युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। सभी पदाधिकारी पार्टी के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। लातेहार युवा जिला समिति ने नवनिर्मित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम चंदवा प्रखंड में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.