सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में पहुंचे झामुमो नेता प्रभात कुमार, मरीजों की शिकायत पर डॉक्टरों को दिए निर्देश
लातेहार : प्रभात कुमार ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से कहा कि आईसीयू सहित अन्य वार्डों में मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने सुबह और शाम नियमित रूप से चिकित्सकों द्वारा राउंड लगाए जाने को जरूरी बताया, ताकि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा मिल सके। उन्होंने अस्पताल परिसर और वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों की शिकायतों का समय पर समाधान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान अंकित पाण्डेय, चंदन कुमार, आनंद पासवान और चीकू गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.