हाईवा चलाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया विरोध
बालूमाथ : तेतरियाखाड़ कोलियरी को पुनः शुरू कराने को लेकर बुधवार को होटल लोटस हार्ट में सीसीएल अधिकारियों, विस्थापितों, ग्रामीणों एवं ट्रक मालिकों की बैठक हुई। अध्यक्षता परियोजना पदाधिकारी जेपी रावत ने की।बैठक में सीसीएल ने बताया कि माइंस में 10 लाख टन से अधिक कोयला जमा है और डिस्पैच नहीं होने से 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने कोयला उठाव के लिए हाईवा और ट्रक दोनों चलाने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीणों व ट्रक मालिकों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि पहले ट्रक से कोयला उठाव शुरू कराया जाए। नौकरी और मुआवजा सहित पुराने लंबित मामलों का समाधान होने के बाद ही हाईवा को लेकर निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों के मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। अधिकारियों ने मांगों से सीएमडी को अवगत कराने की बात कही। बैठक में मनोज यादव, बिहारी यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, रौशन यादव, संतोष यादव, दीपू गुप्ता अजीत कुमार कमलेश सिंह, समेत कई ट्रक मालिक उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.