सलैया पंचायत के जम्बुआ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
पलामू : हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत अंतर्गत जम्बुआ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों और टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, दामोदर तुरी, जुगनू खान, तुलेसर गंझू, अरुण तुरी, राजेश गंझू एवं कुलेसर गंझू सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण भी शामिल रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों एवं सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.