एनसीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
बालूमाथ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने की। इस दौरान एनसीडी, मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से नियमित रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। मौके पर बीपीएम पंकज पांडेय, बीडीएम योगेंद्र राम, बीटीटी दिलीप दांगी के अलावा रीना कुमारी, बसंती कुमारी, पिंकी कुमारी, ललिता तिर्की, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी, शांति कुमारी, नीलम कुमारी एवं सिम्पी कुमारी सहित अन्य सहिया और एएनएम मौजूद रहीं।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.