108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित, मांगें पूरी नहीं होने पर 06 अक्टूबर से पुनः चरणबद्ध आंदोलन

लातेहार :  झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा 108 आपातकालीन एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन को माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में 16 सितंबर 2026 को हुई बैठक में दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद *20 दिनों के लिए स्थगित* किया गया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष *नीरज तिवारी* ने बताया कि बैठक में माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर *15–20 दिनों के भीतर विचार कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन* दिया गया था। इसी आश्वासन के सम्मान में संघ ने तत्काल प्रभाव से प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित किया है।

संघ द्वारा राज्य के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, सिविल सर्जनों एवं संबंधित पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर संशोधित आंदोलन कार्यक्रम की सूचना देते हुए आवश्यक अनुमति, प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

*यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों का समाधान नहीं होता है, तो संघ द्वारा 06 अक्टूबर 2026 से पुनः चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।* संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—

06 से 09 अक्टूबर:* कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।09 अक्टूबर:* सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च।12 अक्टूबर:* सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन कार्यक्रम।14 अक्टूबर:* सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन।16 अक्टूबर:* राज्यभर में एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल एवं NHM कार्यालय, नामकुम, रांची के समक्ष धरना-प्रदर्शन।21 अक्टूबर से:* मांगों के समाधान तक राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं चरणबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रम *लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से* आयोजित किए जाएंगे। संघ को उम्मीद है कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान किया जाएगा, ताकि पुनः

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.