विद्युत शक्ति उपकेंद्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा
बालूमाथ : प्रखंड मुख्यालय के तसतबार स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्युत कर्मियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान विद्युत उपकरणों एवं मशीनों की भी विधिवत पूजा की गई।पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इसमें विद्युत विभाग के कर्मियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा को लेकर उपकेंद्र परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार को हवन पूजन के बाद विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।भगवान विश्वकर्मा को शिल्प,निर्माण,तकनीक और सृजन का देवता माना जाता है। इसी कारण विशेष रूप से तकनीकी कार्यों, कारखानों, प्रतिष्ठानों एवं विद्युत संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन श्रद्धा के साथ किया जाता है। इस दौरान कर्मियों ने क्षेत्र में निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति की कामना भी की। पूजा समारोह में प्रेम कुमार, धीरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, रिंकेश कुमार,अरुण साव, बालो साव, मुनेश्वर उरांव, अशोक कुमार, जितेंद्र यादव, समेत विद्युत विभाग के कई कर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.