झाबर में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय, पूजा कमेटी गठित

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के झाबर ग्राम में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन किया। जिसमे मुरली प्रसाद को अध्यक्ष, रघुनंदन सोनी, सियानंदन प्रसाद और वासुदेव उरांव को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण कुमार को सचिव तथा अमित कुमार को उप सचिव चुना गया। वहीं दिलीप तिवारी को कोषाध्यक्ष और विशाल तिवारी को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में अवधेश सोनी, गजेंद्र हिमांशु, धीरज साहू और प्रवेश सोनी को सदस्य चुना गया। ग्रामीणों ने कहा कि पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.