‘चंदा चोरी’ और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस की प्रेस वार्ता 20-21 सितंबर को

लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार ‘चंदा चोरी’ तथा ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ के विरोध में पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 एवं 21 सितंबर 2026 को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी आम जनता और मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए जनजागरण अभियान को व्यापक बनाने का प्रयास करेगी।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक से झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के हितों एवं अधिकारों तथा संघीय व्यवस्था पर पड़ने वाले कथित प्रतिकूल प्रभावों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

डालटनगंज (पलामू) प्रमंडल क्षेत्र के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने वरिष्ठ नेता पंकज तिवारी, ऋषिकेश सिंह एवं मृदुल राज को प्रेस वार्ता संबोधित करने के लिए अधिकृत किया है। इसी क्रम में लातेहार कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित तिथियों पर उपस्थित रहकर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों, खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकारों तथा प्रस्तावित विधेयक के प्रभावों पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पार्टी के विचार पहुंचाने और जनजागरण को गति देने की अपील की गई है।

कांग्रेस कमिटी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.