दुर्गा मंडल हरैया-कमता का पुनर्गठन, मृत्युंजय सिंह बने अध्यक्ष
चंदवा : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के हरैया-कमता, अलौदिया एवं कुजरी क्षेत्र के दुर्गा मंडल की बैठक रविवार को लाल अरविंद नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूजा आयोजन को लेकर आपसी समन्वय, सहभागिता एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज करते हुए हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर भी लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह को दुर्गा मंडल 2026 का अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेंद्र गुप्ता, विक्रम नाथ शाहदेव, कैलास जायसवाल, राजेश साहू एवं भोला खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव पद पर रमेश जायसवाल, मिथिलेश साहू एवं मंटू सोनी का चयन किया गया। उप सचिव के रूप में राजेश साह, छोटू रजक, वाहिद खान, प्रवीण सिंह, बबलू खान एवं सुबोध अग्रवाल को मनोनीत किया गया।कमेटी में अमरेश चौधरी एवं बिहारी सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं दीपक भगत एवं विवेकानंद साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सत्यवान सिंह, संतोष कुमार सिंह, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, प्रमोद जायसवाल, नरेश अग्रवाल एवं संतोष जायसवाल को दुर्गा मंडल 2026 का संरक्षक मनोनीत किया गया।पूजा को सफल बनाने का लिया संकल्प
नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में अजय जायसवाल, राजेश साव, , मिथिलेश साहू, नेहरू साह, पारस कुमार, सिकंदर साह, संजय कुमार केसरी, परमेश्वर कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.