चंदवा में उत्पाद विभाग की छापेमारी अवैध शराब के साथ दो मामले दर्ज
लातेहार। लातेहार उपायुक्त महोदय लातेहार के निर्देशानुसार अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण तथा आगामी पर्व कर्मा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से विदेशी शराब और चुलाई शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, लोहरसी निवासी मुकेश कुमार महतो पिता हर्षू महतो के ठिकाने से 10.9 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। एक अन्य कार्रवाई में बीयर 9.75 लीटर तथा चुलाई शराब 10 लीटर बरामद किए जाने की जानकारी है। विभाग के अनुसार, बरामद शराब के डुप्लीकेट होने का संदेह है। वहीं, प्रेम कुमार साव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि प्रेम कुमार साव फरार है और चंदवा का निवासी है।इधर, चंदवा के कुसुमटोली निवासी यशवंत कुमार से संबंधित मधुवन ढाबा में भी छापेमारी की गई। यहां से 4.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जो चंडीगढ़ निर्मित बताई गई है।
मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है। उत्पाद अधीक्षक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व के दौरान अवैध मद्य निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.