चंदवा में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; मुआवजा व कार्रवाई की मांग

चंदवा (लातेहार) :  मंगलवार सुबह चंदवा थाना क्षेत्र के समीप टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में कामता पंचायत के हिसरी गांव निवासी प्रदीप उरांव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आश्रिता उरांव गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घटना पर झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के प्रमोद साहू, चकला पंचायत के पूर्व मुखिया विकास भगत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश उरांव, दोहन उरांव एवं बालदेव उरांव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा घायल महिला के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.