फांसी के फंदे से झूलता मिला महिला का शव, करमा डाली लाने जंगल गए पति के लौटने पर खुला मामला
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उपर बानपुर इलाके में मंगलवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान उपर बानपुर गांव निवासी करमदेव सिंह की पत्नी लालमणि देवी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, करमा पूजा को लेकर करमदेव सिंह करम डाली लाने जंगल गए थे। जंगल से वापस घर लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी लालमणि देवी को फांसी के फंदे से झूलता पाया। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस और स्थानीय वार्ड पार्षद को दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.