चंदवा में एनएलसी कंपनी के द्वारा सीएचसी में सफाई अभियान कोरम पूरा देख भड़के विधायक प्रतिनिधि
चंदवा : चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सोमवार को एनएलसी इंडिया की ओर से चलाए गए सफाई अभियान को लेकर भाजपा नेता सह विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज राज ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कंपनी की पहल को लेकर कहा कि सीएसआर के तहत होने वाले कार्यों का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों और क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए।आदर्श रविराज राज ने आरोप लगाया कि सीएचसी परिसर पहले से ही काफी हद तक साफ-सुथरा था। ऐसे में वहां सफाई अभियान चलाकर केवल औपचारिकता पूरी करना और तस्वीरें लेना सीएसआर की मूल भावना पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि कंपनी को स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे गांवों को प्राथमिकता देनी चाहिए। वही भाजपा नेता के भड़कने पर सीएचसी प्रभारी की अनुमति देने का एनएलसी कंपनी के द्वारा कहा गया। जब सीएचसी प्रभारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि कंपनी के लोगों से अस्पताल की जरूर चीज मांग की जाती है तो कंपनी के लोग नही पूरा करते है।
इधर भाजपा नेता ने कहा कि जिस क्षेत्र में कंपनी द्वारा कोयला खनन की दिशा में काम किया जा रहा है, वहां स्थानीय ग्रामीणों की जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से समझने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती, विद्यालयों में आवश्यक संसाधन, स्वच्छ पेयजल और आधारभूत संरचनाओं के विकास जैसे कार्य सीएसआर के माध्यम से किए जा सकते हैं।भाजपा नेता ने कहा कि सीएसआर केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका सीधा लाभ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कंपनी से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की मांग की।
इधर, एनएलसी इंडिया की ओर से सफाई अभियान के उद्देश्य और भाजपा नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि कंपनी की सीएसआर गतिविधियों का लाभ स्थानीय जरूरत मन्दो को पूरा करे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.