बालूमाथ में ट्रक ने युवक को मारा धक्का घायल

बालूमाथ : चतरा मुख्य पथ एनएच 22 टमटम टोला के समीप चेटूवाग मोड़ के पास सोमवार के रात्रि लगभग 8:00 बजे एक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार उमेश गंझू 23 वर्ष पिता तेतर गंझू ग्राम चेटूवाग थाना बरियातू को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उमेश गंझू को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ० दयानंद प्रसाद द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि उमेश गंझू  राजमिस्त्री का काम करता था और वह राजमिस्त्री का काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने धक्का मार कर फरार हो गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.