आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

चंदवा (लातेहार)। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चंदवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार सिंह के घर इश्तेहार चिपकाकर विधिवत तामीला कराया। कार्रवाई चंदवा थाना कांड संख्या 112/25 के मामले में की गई।पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इश्तेहार तामीला अभियान में पुअनि अजीत कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.