चंदवा प्रखंड के गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाज से मना करम पर्व, जलाशयों में करम डालियों का हुआ विसर्जन
लातेहार - चंदवा प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति,भाई-बहन के प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक करम पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कई दिनों से उत्साह का माहौल बना हुआ था। महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान के साथ करम डाली की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। करम पर्व के दौरान गांवों में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का आयोजन हुआ। रातभर ग्रामीण करम गीतों की धुन पर झूमते रहे। विशेषकर ग्रामीण इलाकों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न गांवों में करम डालियों को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ जलाशयों तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत विसर्जन किया। विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला,पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, करम गीत और नृत्य से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.