जमशेदपुर सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया गया कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तृषा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जहां उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हादसे की पुष्टि करते हुए तृषा सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हादसे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.