ब्रहमोरिया में करम जतरा मेला का भव्य शुभारंभ, सांसद बैद्यनाथ राम ने किया उद्घाटन

लातेहार : हेरहंज  प्रखंड के ब्रहमोरिया ग्राम में करम जतरा मेला का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने विधिवत किया। उद्घाटन के बाद मेला परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि करम जतरा हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन के लिए ग्रामीणों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। मौके पर हेरहंज अंचलाधिकारी दिवाकर दुबे, जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, उपप्रमुख विजय उरांव, रामबृक्ष गंझू, सुदामा प्रसाद, अंकित पाण्डेय, रंजीत कुमार, लाडले खान समेत हजारों लोग मौजूद रहे। करम जतरा मेला में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.