उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न

लातेहार :  जिले में अवैध खनन के रोक थाम को लेकर सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर अवैध खनन के विरूद्ध की गई कार्रवाई पर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत अभियान में तेजी लाते हुए अवैध बालू,पत्थर, कोयला, खनिज के मामले में अवैधकर्ता के विरूद्ध प्राथमिकी, नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से जांच एवं छापेमारी अभियान चलाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी कोल साइडिंग में वायु प्रदूषण की निगरानी को लेकर अनिवार्य रूप से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कोल साइडिंग में हर हाल में AQI डिस्प्ले बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, ताकि वायु गुणवत्ता की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी, प्रतिनिधि एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी जुड़े थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.