बालूमाथ में टायर निकालने के दौरान हादसा, टायर मिस्त्री की मौत
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी में टायर ब्लास्ट हो जाने की वजह से एक कंपनी में काम करने वाले एक टायर मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकसिरा निवासी 40 वर्षीय रवींद्र नाथ महतो के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र नाथ महतो एक कंपनी में टायर मिस्त्री के रूप में कार्यरत था।सोमवार देर शाम करीब 7 बजे एक हाईवा का टायर निकालने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट कर गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कंपनी के कर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ० चंदन कुमार ने जांच के बाद रवींद्र नाथ महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ थाना एएसआई रवि कुमार घटनास्थल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा जाएगा। कंपनी ने दिया बीस लाख का दिया मुआवजा वहीं घटना के बाद भीपीआर कंपनी की ओर से मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया गया। कंपनी के जीएम श्रीनिवासन रेड्डी ने बताया कि मृतक के आश्रित को तत्काल 12 लाख रुपए मुआवजा एवं बकाया पैसा 40 दिनों के भीतर दिया जाएगा। वहीं परिजन को ₹11000 प्रति माह भी दिया जाएगा। मौके पर जेएलकेएम के निशांत यादव मुकेश राम, संतोष पासवान, राहुल कुमार, मुनेश गंझू, दिनेश सिंह भोक्ता,राजू महतो समेत कई उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.