सीएफएलडी के तहत मूंगफली की खेती का निरीक्षण, किसान के चेहरे पर दिखी खुशी

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड के गाड़ी गांव में सीएफएलडी के तहत की गई मूंगफली की खेती का निरीक्षण डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान मूंगफली की फसल की स्थिति और खेती की प्रगति का जायजा लिया गया। लातेहार जिले के किसानों के बीच सीएफएलडी के तहत 125 किसानों को मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया गया था। इसी क्रम में गाड़ी गांव के किसान जगेश्वर उरांव ने करीब एक एकड़ जमीन में मूंगफली की खेती की है। खेत में मूंगफली की फसल काफी अच्छी हुई है, जिसे देखकर किसान के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को गांव में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपने आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने की अपील की गई। मौके पर डॉ. राजीव कुमार, मुन्नी सिंह, विजेंद्र उरांव, जगेश्वर उरांव समेत कई किसान मौजूद थे।

रिपोर्टर :  मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.