गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में ज्ञान, संस्कार और श्रमदान का अनूठा संगम
चंदवा : जहाँ 2 अक्टूबर को अधिकांश विद्यालयों में अवकाश रहा, वहीं ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, चंदवा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संयुक्त जयंती को केवल एक औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखकर इसे ज्ञान, संस्कार, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा में विद्यालय के प्राचार्य हिमांशु सिंह एवं शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्राचार्य हिमांशु सिंह ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक प्रसंगों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से किए गए प्रयासों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों के लिए यह संबोधन इतिहास को केवल किताबों में पढ़ने के बजाय उसे जीवन-मूल्यों से जोड़कर समझने का अवसर बना। कार्यक्रम का सबसे भावुक एवं प्रभावशाली क्षण तब आया, जब विद्यालय की कक्षा नवम के विद्यार्थियों ने ‘सत्याग्रह आंदोलन’ शीर्षक से एक विशेष असेंबली स्किट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन और सत्याग्रह की भावना को जीवंत करने का प्रयास किया। प्रस्तुति ने विद्यार्थियो
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.