बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में मनाई गई गांधी जयंती
बालूमाथ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धा के साथ गांधी जयंती मनाई गई। मौके पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सुरेंद्र कुमार, डॉ. दीपक कुमार, पंकज कुमार, मो. गुलाम कुरैशी, अनु कुमारी, सबीना खातून समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। वहीं बालूमाथ झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में भी गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वरिष्ठ नेता मो. इमरान ने कहा कि गांधी जी सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान देने वाले समाज की स्थापना चाहते थे। जिला संयुक्त सचिव ऐश्वर्य उरांव ने लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में प्रखंड सचिव कपिल देव उरांव, बारियातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू, उपाध्यक्ष सुरेश गंझू, युवा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, मो. सरफराज, किशोर सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश उरांव, विश्वनाथ गंझू, संदीप उरांव, शंभु गंझू, पंचायत अध्यक्ष शाबीर अंसारी, अमित उरांव, सकेन्द्र उरांव, दीपक प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों तथा थाना सहित अन्य स्थानों पर भी गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी को याद किया गया। इस दौरान उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक एकता के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.