सरकारी मदद से बदलेगी बुधन लोहरा की राह, ट्राईसाइकिल मिलने से परिवार में खुशी

बालूमाथ :  प्रखंड के मासियातू पंचायत अंतर्गत लछीपुर गांव निवासी दिव्यांग बुजुर्ग बुधन लोहरा को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के माध्यम से ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई. ट्राईसाइकिल मिलने पर बुधन लोहरा और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है. बताया गया कि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो० आमिर हयात की पहल पर बुधन लोहरा को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई. इस कार्य में मासियातू कांग्रेस के बीएलए भोलू की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने जरूरतमंद परिवार की समस्या को सामने लाकर सरकारी स्तर पर सहायता दिलाने के लिए पहल की. इस अवसर पर मो० आमिर हयात ने कहा कि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और कमजोर वर्गों की सहायता करना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन देने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहना चाहिए.  उन्होंने सहयोग के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और बीएलए भोलू के प्रति आभार जताया.

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.