रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर 8 अक्टूबर को लातेहार में श्रद्धांजलि सभा
लातेहार - लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर को लातेहार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा का आयोजन पूर्वाह्न 11:30 बजे काली मंदिर के समीप, समाहरणालय गेट के सामने किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में रामविलास पासवान के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान, संघर्ष और समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पार्टी की ओर से लातेहार जिले के नागरिकों तथा एनडीए के सहयोगी दलों के सम्मानित सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के आयोजक एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव तथा झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद ने कहा कि रामविलास पासवान का सामाजिक न्याय, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए किया गया संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यसमिति सदस्य रिकी पासवान ने भी लोगों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
रिपोर्टर - बबलू खान

No Previous Comments found.